बिधूना: ऐरवाकटरा क्षेत्र के प्रेमनगर बीलपुर में छप्पर में लगी आग से गृहस्थी जली, पड़ोसी की भैंस भी झुलसी, दमकल ने पाया आग पर काबू
एरवाकटरा। थानाक्षेत्र के गांव प्रेमनगर बीलपुर में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से एक परिवार की गृहस्थी जल गई। आग की चपेट में आने से पास में बंधी पड़ोसी की भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।गांव निवासी रूबी देवी बाथम के घर के बाहर कमरे की दीवार पर रखे छप्पर में रखे भूसे में आग लग गई।