बालोद: बड़े शहरों में बढ़ी कोदो-रागी की मांग, बालोद जिले में 362 से बढ़ाकर 606 हेक्टेयर किया गया कोदो खेती का लक्ष्य
Balod, Balod | Jun 16, 2026 बालोद जिले में खरीफ सीजन के दौरान मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने इस वर्ष कोदो की खेती का रकबा बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। पिछले साल जिले में 362 हेक्टेयर में कोदो की खेती हुई थी, जिसे बढ़ाकर इस बार 606 हेक्टेयर कर दिया गया है।