बागपत: जनपद बागपत की बड़ौत और छपरौली पुलिस ने एक अवैध तमंचा और एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल
मीडिया सैल बागपत द्वारा सोमवार को करीब छह बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद बागपत की थाना बड़ौत पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित अभिषेक निवासी सादुल्लापुर को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं छपरौली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब तस्कर किशोर निवासी बौढा छपरौली को गिरफ्तार किया गया।