बागपत: किसान मजदूर संगठन ने चार सहकारी समितियों को बहाल करने पर जिला कृषि अधिकारी बागपत के घेराव का कार्यक्रम किया स्थगित
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने सोमवार को करीब छह बजे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बागपत की चारों सहकारी समिति बिजरौल, दोघट , दाहा और बिनोली के खाद्य वितरण लाइसेंस जो बर्खास्त चल रही थी। किसान मजदूर संगठन की मांग पर किसान के हितों को देखते हुए जिला प्रशासन ने समितियों को बहाल कर दिया।