बेगूसराय: बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों ने गांव के ही लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
बेगूसराय में एक संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वही इस मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।