सागर नगर: सागर जिले में 10वीं, 12वीं के 58 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल, 142 केंद्र बने, 2 अति संवेदनशील
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कलेक्टर संदीप जी.आर. ने संबंधित अधिकारियों को मंडल के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश गुरुवार दोपहर 1:00 बजे बैठक में दिए दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 142 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 58,880 परीक्षार्थी शामिल होंगे।