रामानुजगंज: नल-जल योजना ठप, ग्रामीणों में बढ़ी परेशानी
रामानुजगंज शनिवार क्षेत्र में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पूरी तरह से ठप होती नजर आ रही है। घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह योजना अब जिम्मेदारों और ठेकेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। कहीं पानी की टंकियां बनाकर अधूरी छोड़ दी गई हैं, तो कहीं पाइपलाइन और नल तो लगाए गए हैं, लेकिन आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी।