देहरादून: भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी ने मदरसों की जांच को लेकर कहा, संस्थाओं की कार्य प्रणाली पर नजर रखना आवश्यक
मदरसों की जांच को लेकर बीजेपी प्रवक्ता सुरेश जोशी का कहना है कि यदि सरकार मदरसों या अन्य संस्थाओं को सहायता प्रदान करती है, तो उसकी कार्यप्रणाली पर भी नजर रखना आवश्यक हो जाता है। बीजेपी प्रवक्ता का इस पर कहना है कि इसको गलत नजरिए से नहीं देखना चाहिए, बल्कि एक प्रक्रिया के तहत कार्य किया जा रहा है।