देहरादून: निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी बीजेपी में हुए शामिल
निकाय चुनाव के बीच उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी बीजेपी में शामिल हो गए है मथुरा दत्त जोशी के साथ पूर्व दर्जा धारी राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक और प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा ज्वॉइन कर ली है।