जिले के समाहरणालय के पंचायत शाखा में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत महेंद्र प्रसाद का असामयिक गुरुवार एवं शुक्रवार की दरमियानी रात निधन हो गया है। जिसको लेकर जिले के कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। कर्मी महेंद्र प्रसाद बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट बक्सर के जिला सचिव यह पद पर पिछले कुछ समय से कार्यभार संभाल रहे थे।