मालथोन: मालथौन के ग्राम रमुपुरा में दबंग ने खेतो में जाने वाले रास्ता पर किया कब्जा ,90 किसानों की बोनी पर संकट
Malthon, Sagar | Jun 29, 2026 मालथौन तहसील के ग्राम रमुपुरा में खेतों की ओर जाने वाले सरकारी रास्ते को बंद करने का गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार करीब 1:00 बजे गांव के पीड़ित किसानों ने तहसीलदार मालथौन को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि रास्ता बंद होने से करीब 90 से ज्यादा किसानों की बोनी का काम प्रभावित हो रहा है।