बेलदौर: बेलदौर खेल मैदान में प्रस्तावित स्विमिंग पूल निर्माण के विरोध में आमरण अनशन जारी, समर्थन में सोमवार को होगा चक्का जाम
बेलदौर स्थित गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में प्रस्तावित स्विमिंग पूल निर्माण के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजय शर्मा के समर्थन में सोमवार को चक्का जाम किया जाएगा। अनशन के छठे दिन भी रविवार की शाम छह बजे तक किसी सक्षम पदाधिकारी द्वारा अनशनकारी से वार्ता कर आंदोलन समाप्त कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। अनशनकारी की मांगों