बालाघाट: गुजरी बाजार बालाघाट में अधूरे निर्माण कार्य से बढ़ी परेशानी, ठेकेदार ने कहा कलेक्टर ऑफिस भी चले जाओगे तो मेरा कुछ नहीं
नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य इन दिनों शहरवासियों और व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। गुजरी बाजार में नाली निर्माण के लिए की गई खुदाई कई दिनों से अधूरी पड़ी है, जिससे दुकानों तक ग्राहकों की पहुंच प्रभावित हो रही है और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही खुले गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।