बालाघाट: भरवेली सरपंच गीता बिसेन की कुर्सी गई, अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से पास
भरवेली ग्राम पंचायत की सरपंच गीता अनिल बिसेन के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार 4 मई को भारी बहुमत से पारित हो गया। पीठासीन अधिकारी एवं तहसीलदार सुनील वर्मा की निगरानी में हुई मतदान प्रक्रिया में सरपंच के विरोध में 18 मत पड़े, जबकि उनके समर्थन में केवल एक वोट मिला। इसके साथ ही गीता बिसेन को सरपंच पद छोड़ना पड़ा। 21 वार्डों वाली भरवेली पंचायत में यह