झालरापाटन: झालरापाटन हरिपुरा के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, रॉन्ग साइड से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर
झालरापाटन-कोटा हाईवे पर हरिपुरा गांव के पास दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक ने शुक्रवार शाम इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी रामस्वरूप राठौर ने शनिवार सुबह 8:00 बजे बताया कि यह घटना 30 अप्रैल की शाम को हुई थी।