शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के गांव-गांव में पुलिस द्वारा राहवीर योजना के तहत सड़क सुरक्षा मितान बनाया जा रहा है। पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा मितानों का सम्मेलन कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दरअसल, जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। राहवीर योजना एक स्वैच्छिक नागरिक सहायता कार्यक्रम है।