मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत, शव का कराया पोस्टमार्टम
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ललूपुर निवासी अभिषेक पुत्र रमेश बाबू अपने खेत पर गया था। नगला चुन्नी के पास फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया है। तो वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।