हुज़ूर: पहलगाम हमले के विरोध में भोपाल में मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान का किया विरोध, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Huzur, Bhopal | May 1, 2025 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भोपाल में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को मुस्लिम युवाओं और महिलाओं ने एकजुट होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए सीमा पर जाकर भारतीय सेना के साथ मिलकर कार्य करने की अनुमति मांगी|