बालूमाथ: गेरवा टाड़ टोला में विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक घायल, रिम्स रेफर
बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के गेरवा टाड़ टोला में मंगलवार की संध्या करीब 4 बजे विद्युत स्पर्श घात से एक व्यक्ति झुलसकर घायल हो गया। जिसकी पहचान बालूमाथ दुर्गा मंडप मोहल्ला निवासी सुरेश साहू के 26 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई। जिसे बालूमाथ सीएचसी लाया गया,जहां डॉक्टर अशोक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दियाl