बेरमो: हीरक रोड के किनारे वर्षों से सुलग रही भूमिगत आग भड़की, आवागमन ठप
Bermo, Bokaro | Jun 20, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के पांच नंबर धौड़ा स्थित हीरक रोड के किनारे वर्षों से सुलग रही भूमिगत आग शनिवार को अचानक भड़क उठी। देखते ही देखते सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसकर गोफ में तब्दील हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि स्थानीय लोगों के अनुसार इस जगह पर कोयले की भूमिगत आग सालों से लगी हुई थी।