कलान: गांव खजूरी में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा स्मारक का उद्घाटन लेफ्टिनेंट कर्नल ने नारियल फोड़कर किया
शाहजहांपुर जनपद के तहसील कलान क्षेत्र के खजुरी गांव में अमर बलिदानी परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा का उद्घाटन राजपूत रेजीमेंट के (लेफ्टिनेंट कर्नल) मनोज कुमार कटियार ने नारियल फोड़ कर किया। समारोह में सूबेदार धर्मगुरु ऋषि देव मिश्रा ने मंत्र उच्चारण कर पूजा अर्चना की