कलान: कलान स्टेट हाईवे पर देर रात टाटा मैजिक और ट्रक की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, 16 घायल, सीओ ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। थाना कलान क्षेत्र के ग्राम बिचौला व मदनपुर के बीच मे बदांयू-कलान स्टेट हाईवे पर टाटा मैजिक व ट्रक की सड़क दुर्घटना हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई। वही क्षेत्राधिकारी जलालाबाद अमित चौरसिया ने बताया कि ट्रक और टाटा मैजिक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है।