कलान: रमसीनगला में गंगा में कलश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा पलटा, आधा दर्जन लोग घायल
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गोकुल नगला में गांव वालों ने चंदा कर कथा भागवत का आयोजन खेल मैदान में संपन्न कराया था।कथा संपन्न होने के बाद गंगा तट पर कथा के कार्यक्रम का कलश गंगा में विसर्जन करने के लिए एक ई- रिक्शा पलट गया जिससे पांच लोग घायल हो गए।