कैंपियरगंज: पीपीगंज थानाक्षेत्र के भीटी निवासी की दुर्घटना में मौत के मामले में तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया केस
पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी निवासी संगम कुमार जो गीडा सेक्टर 13 में पानी की टंकी के पास किराए के मकान में रहता था, ये 19 अप्रैल को दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, मौत के बाद चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आज वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।