सांगोद. एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड कार्यालय पर गुरुवार को दोपहर 2बजे जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा के बीएलए द्वारा झूठी सूची देकर योजनाबद्ध तरीके से कांग्रेस समर्थक अल्पसंख्यक और दलित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।