धार: धार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
धार में भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा केसरीमल सेनापति मंडल की एक दिवासीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला प्रभारी एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विशाल निगम भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा मंचासीन रहें।