रामपुर: बिलासपुर गेट स्थित आवास से AAP नेता मामून शाह खान ने ज़िला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाया
Rampur, Rampur | Aug 23, 2024 आम आदमी पार्टी के नेता मामून शाह खान ने जिला अस्पताल की समस्याओं को रखते हुए बताया कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है व कुछ मशीनों व स्टाफ की भी कमी है जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मामून शाह खान ने सीएमओ से मांग की है कि इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाए।