शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर के कोठी केस्त निवासी अशोक उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अशोक उपाध्याय के पुत्र मनीष उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय, आलोक उपाध्याय और पत्नी सुधा उपाध्याय से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर ऋषिकांत चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सीपी यादव, संजीव तिवारी, ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर आदि लोग रहे।