पेटरवार: अरजुवा पंचायत में SIR अभियान तेज, घर-घर जाकर हो रहा मतदाता सत्यापन
पेटरवार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के तहत पेटरवार प्रखंड की अरजुवा पंचायत में बुधवार को बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य जारी है। बीएलओ मतदाताओं से मिलकर फॉर्म भरवा रहे हैं और आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर रहे हैं।