मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी सादगी और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट श्रद्धा का परिचय दिया है। देवभूमि उत्तराखंड में पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने न केवल कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया, बल्कि उनके प्रति गहरी कृतज्ञता भी प्रकट की। धर्मनगरी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सबसे पहले भगवान शिव के भक्तों यानी कांवड़ियों के पैर धोकर और उन्हें माला पहनाकर उनका आदर-समान किया। इसके बाद उन्होंने बेहद विनम्रता दिखाते हुए कांवड़ियों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उन्हें खाना खिलाया। मुख्यमंत्री के इस सहृदय व्यवहार ने वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया।