मांगरौल: भारतीय जलदाय कर्मचारी संघ जयपुर, राजस्थान की जिला कार्यकारिणी की घोषणा, भंवरलाल दाधीच बने जिलाध्यक्ष
भारतीय जलदाय कर्मचारी संघ जयपुर राजस्थान की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार भंवरलाल दाधीच को जिलाध्यक्ष, राधेश्याम गोचर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामावतार सेन को महामंत्री और महेश चंद सोनी को मंत्री नियुक्त किया गया। बालकृष्ण को संगठन मंत्री बनाया गया। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष शोभा राम डांगी ने की।