रहटगांव: रहटगांव सहित जिलेभर के किसानों को केन में डीजल देने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा केन एवं बैरल में डीजल देने पर लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में जिला कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार राजेंद्र पंवार को सौंपकर किसानों को राहत देने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस निर्णय से रहटगांव सहित जिलेभर के किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।