खंडवा नगर: खंडवा के 700 बच्चों ने सिर्फ डेढ़ घंटे में बटोरा 1800 किलो कचरा, “अव्वल बनेगा खंडवा” का संदेश गूंजा।
खंडवा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर नगर निगम ने प्लॉग रन 2025 का आयोजन किया। चार स्थानों से शुरू हुई दौड़ में करीब सात सौ बच्चों ने हिस्सा लिया और डेढ़ घंटे में लगभग अठारह सौ किलो कचरा एकत्रित किया। कार्यक्रम में “अव्वल बनेगा खंडवा” गीत लॉन्च हुआ और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। यह जानकारी शाम 4:00 के लगभग मिली है।