समस्तीपुर: फतेहपुर गांव में सरकारी जमीन से सरकारी पेड़ काटने का किया विरोध तो मां बेटे के साथ की गई मारपीट
सरकारी जमीन से सरकारी पेड़ काटने का किया गया विरोध तो मां बेटे के साथ की गई मारपीट। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने सरकारी जमीन से सरकारी पेड़ पड़ोसी के द्वारा बुधवार के दिन काटा जा रहा था। उन्होंने जब विरोध किया तो उन्हें और उनकी मां के साथ मारपीट कर दी गई है।