बैतूल नगर: "जब सिस्टम थमा, तो कॉलोनी जागी... चंदा जुटाकर खुद कराई नाली सफाई, जलभराव से दिलाई राहत
बैतूल के इटारसी रोड स्थित ऑयल फैक्ट्री के सामने की कॉलोनी में लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता था और लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा था। आखिरकार, समस्या के समाधान का इंतजार करने के बजाय कॉलोनीवासियों ने खुद जिम्मेदारी उठाई। सभी ने आपस में चंदा इकट्ठ