भभुआ: सरकारी योजना का झांसा देकर रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Dec 27, 2025 भभुआ नगर थाना क्षेत्र में सरकारी योजना का फॉर्म भरवाने के बहाने एक रिश्तेदार ने युवती के साथ दुष्कर्म किया है। शनिवार को 4 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपित भभुआ थाना क्षेत्र के दतिया गांव के उत्तम गोंड़ बताया जाता है। युवती को एक कमरे में ले गया और चाकू के बल पर कई बार दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।