तिलौथू: राकियान बिगहा गांव के लापता युवक का 12 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने इनाम की घोषणा कर मांगी मदद।
राकियान बिगहा गांव के लापता युवक का 12 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने इनाम की घोषणा कर मांगी मदद। तिलौथू प्रखंड के राकियान बिगहा गांव निवासी 30 वर्षीय श्रीनिवास कुमार पिछले 12 दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह 16 जून 2026 की शाम तिलौथू बाजार से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।