झालरापाटन: सोमनाथ स्वाभिमान के तहत राजराजेश्वर मंदिर पर कार्यक्रम, मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, शिवालयों में मंत्रोच्चार और भजन
सोमनाथ स्वाभिमान अभियान के तहत आज सुबह 9 बजे राज राजेश्वर मंदिर, बारहदरी छत्र भवन, मंगलपुरा में मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। यह प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया।इसके अतिरिक्त, जिले के प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में भी विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।