जलडेगा: जलडेगा एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर धान बीज का वितरण,बेहतर उत्पादन तकनीकी
जलडेगा एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा खरीफ मौसम के लिए किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर उन्नत किस्म के धान बीज का वितरण शनिवार को दर्जनों किसानों के बीच किया गया,इस दौरान किसानों के बीच एराईज गोल्ड 6444,डीआरआरएच-2 एवं एमटीयू-1010 धान बीज का वितरण बीओ मनीष सिंह, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन होरो, पंचायत समिति सदस्य जयंती देवी आदि द्वारा वितरण किया गया,