मुंगेर: दोमंठा घाट मंदिर के पास गोली लगने से लल्लू पोखर का 24 वर्षीय युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Munger, Munger | Jul 9, 2025 कासिम बाजार थानान्तर्गत दोमंठा घाट मंदिर के समीप गोली लगने से लल्लू पोखर निवासी 24 वर्षीय युवक विक्रम सहनी घायल हो गया। गोली उसके बाएं कलाई में लग कर कलाई की दूसरी तरफ छेद करते हुए निकल गई। गोली किसने मारी इस संबंध में घायल कुछ स्पष्ट नहीं बता पाया। बुधवार की शाम 6:00 थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि गोली कैसे लगी और किसने चलाई पुलिस अनुसंधान कर रही है।