सिराथू: अझुवा वार्ड नं 2 के एक घर में लगी आग, बाइक और गृहस्थी जलकर राख, दो मवेशी झुलसे
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा कस्बे के वार्ड नं 2 के एक घर में रविवार अचानक आग लग गई।आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। आग लगने की वजह से घर में रखा हुआ सारा सामान जल गया और एक बाइक भी चल गई है।घर में बंधे हुए जानवर थे जिनमें से दो भैंस झुलस गई है।फायर ब्रिगेड टीम पर समय से नहीं पहुंचने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।