सिराथू: नवरात्र के पहले दिन सिराथू में सड़क हादसा गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओ के ई-रिक्शा को एसडीएम की गाड़ी ने मारी टक्कर
नवरात्रि के पहले दिन मोहब्बतपुर पइंसा इलाके के लोग ई रिक्शा से गंगा स्नान करने जा रहे थे।सिराथू में एसडीएम की गाड़ी ने ई रिक्शा को टक्कर मार दिया है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। घायल एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया।बताया जाता है कि टक्कर मारने वाली गाड़ी मंझनपुर एसडीएम न्यायिक की थी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।