जबलपुर: आयुर्वेदिक दुकान में की तोड़फोड़, फिर खुद लहूलुहान होकर थाने पहुंचा शराबी; रचा हाईवोल्टेज ड्रामा!
जबलपुर के आधारताल थाने में उस समय हड़कम्प मच गया, जब रात के लगभग 8 बजे एक युवक लहूलुहान और जख्मी हालत में सीधे थाने के अंदर घुस आया। युवक को देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। थाने पहुंचते ही युवक ने पुलिस के सामने चिल्लाना शुरू कर दिया कि उसके साथ मारपीट हुई है। उसने आरोप लगाया कि थाने के पास ही स्थित एक आयुर्वेदिक दवाई दुकान के संचालक ने उसे बुरी तरह पीटा है