हंडिया: सैदाबाद चौकी क्षेत्र के बींदा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मचाया कहर, महिला गंभीर रूप से घायल
प्रयागराज के सैदाबाद चौकी क्षेत्र अंतर्गत बींदा गांव में मंगलवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मंगलवार लगभग 04 बजे मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।