सागर नगर: विधायक शैलेंद्र जैन ने वृद्धाश्रम में मनाई दीपावली, खुशियाँ बाँटीं और आशीर्वाद लिया
प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार दीपोत्सव एवं दीपावली के पावन अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन सोमवार दोपहर 1 बजे सपरिवार राजघाट रोड स्थित आनंदाश्रम (वृद्धाश्रम) पहुंचे। उन्होंने वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया।विधायक जैन ने वृद्धजनों को मिठाई खिलाई, स्नेहपूर्वक भेंट प्रदान की और सभी के साथ आत्मीय संवाद किया।