सिराथू: संदीपन गंगा घाट पर ऊंचे पेड़ पर चढ़कर गंगा में छलाँग लगा रहे छोटे बच्चे, जलस्तर बढ़ने से हो सकता है बड़ा हादसा
सिराथू तहसील क्षेत्र के संदीपन गंगा घाट पर लगातार जलस्तर बढ़ रहा है।यहाँ एक बड़ा पेड़ नदी किनारे है जहाँ पर आजकल छोटे बच्चे पेड़ पर चढ़कर नदी में छलाँग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।यहाँ कोई भी सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त नहीं है ज़रा सी गलती से हादसा हो सकता है।नदी का पानी बढ़ गया और उसी में ऊंचाई से बच्चे छलांग लगा रहे।इससे पहले भी गंगा में कई लोग समा गए हैं।