सिराथू: कोखराज में लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 5 लाख की लूट में शामिल युवक से ₹8000 और गहने बरामद
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के एक परिवार से हुई लूट का आरोपी पुलिस के गिरफ्त में शुक्रवार दोपहर को आ गया है।4 अगस्त को कोखराज गांव के मनीष जायसवाल के घर में हुई लूट की घटना में पुलिस ने सोनू फकीर को गिरफ्तार किया है।मनीष उसकी पत्नी और उनकी बच्चियों को बंधक बनाकर लूट हुई थी। आरोपी ने बताया कि अपने शौक पूरा करने के लिए घटना अंजाम दिया था,दो अन्य फरार हैं।