सिराथू: कड़ा धाम के लेहदरी रोड़ पर तिरंगे के समांतर लगाए गए नीले रंग के झंडे को राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा किया गया, तिरंगे का अपमान
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार राष्ट्रीय ध्वज का अपमान का मामला सामने आया है।मंझनपुर और पश्चिम शरीरा में इस मामले को लेकर केस भी दर्ज किया गया है।कड़ा में दो केस सामने आए थे लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। कड़ा धाम के लेहदरी रोड का एक नया मामला शनिवार की सुबह सामने आया है।एक घर में नीला झंडा ऊंचाई पर और तिरंगे का नीचे लगाया गया तो तिरंगे का अपमान है।