मड़िहान: मड़िहान थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
दिनांक 11 10.2024 को वादी राज बहादुर यादव निवासी ममरी देवपुरा थाना मड़िहान द्वारा नाम जद अभियुक्तों के विरुद्ध जमीन की विवाद में लाठी डंडे से मार कर पिता को मृत्यु करने के संबंध में तहरीर दी थी उसी क्रम में रविवार की शाम 5:00 बजे उप निरीक्षक राजेश सिंह पुलिस टीम द्वारा थाना मड़िहान क्षेत्र के गोधरा तिराहे के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।