मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड की सभी पंचायतों में विभागीय कर्मियों द्वारा शिविर लगाकर यह कार्य किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। इस अभियान की निगरानी अंचलाधिकारी सुनील कुमार, प्रखंड विकास